Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


सनौली कलां गांव में ट्यूबवेल की मोटर जलने से गांव वासियों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at March 9, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा): सनौली कलां गांव में सरकारी ट्यूबवेल की मोटर जलने से गांव वासियों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणो में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। आक्रोषित ग्रामीणों ने बताया, कि करीब पन्द्रह दिन से सरकारी ट्यूबवेल की मोटर जली हुई है।जिससे उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है, उन्हें गांव से बाहर खेतो से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि वे कई बार सीडीपीओ कार्यालय में इसकी शिकायत दे चुके है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नही किया गया तो वो सीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर बिसनी रानी,अंग्रेजो, मीतो ,नीम्ली, हिसाब सिंह,राजेंद्र, मनोज, धर्मेंद्र,सलीम,बलवीर,आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रधान महावीर कपूर ने बताया कि अन्त्योदय मेले की तैयारी के कारण व मिस्त्री बाहर गया हुआ है। इस लिए ठीक नही हो पाई,अगले दो या तीन दिन में मोटर ठीक हो जाएगी ।

Comments