Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने थाना किला व थाना चांदनी बाग का औपचारिक निरीक्षण किया। 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 15, 2024 Tags: , , , , ,

– जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं के साथ क्राइम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

BOL PANIPAT : 15 जून 2024 , पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शनिवार को थाना किला व थाना चांदनी बाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरक , मेस व मालखाना का जायजा लिया। और खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं की थाना में क्राइम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार सैनी, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, स्टेनो राजबीर व थाना में तैनात अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने मीटिंग में सर्वप्रथम थाना के प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी बारे जानकारी लेकर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। 

क्षेत्र में विशेष तौर से पेट्रोलिग व गश्त बढ़ा कर लूट व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की घटनाएं हो रही है, वहां पर स्पेशल डयूटिंया लगाकर अपराध पर रोक लगाए। आदतन अपराधियो पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पूछताछ करते रहें। आपराधिक घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुचें।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने निर्देश दिए की थाना, चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। आपराधिक प्रकार की घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुचें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें।  

Comments