पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना चांदनी बाग का औपचारिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
BOL PANIPAT : 10 मई 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बुधवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना चांदनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरिक, मैस व मालखाना का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं की थाना में क्राईम मिटींग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप, किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र, एसपी रिडर एएसआई सुभाष व थाना में तैनात अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मिटींग में सर्वप्रथम कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने निर्देश दिए की थाना, चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। अपराधिक प्रकार की घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

Comments