पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मतगणना स्थल का किया दौरा
-सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस द्वारा डयूटियों की गई रिहर्सल
-मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 750 पुलिसकर्मियों को किया तैनात
BOL PANIPAT : 03 जून 2024, आर्य कॉलेज व स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र का पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सोमवार को दौरा कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया है। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मतों की 4 जून को गणना होनी है।
पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केन्द्र के आस-पास लगने वाले नाकों का भी दौरा किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने मतगणना के दौरान ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी बारे संबोधित किया। सभी को उनकी ड्यूटी बारे विस्तार से अवगत कराया गया। निष्पक्ष व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने बारे सख्त हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा डयूटियो की रिहर्सल की गई है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 750 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
जिला पानीपत में चार विधानसभा क्षेत्रों के मतों व डाक मत पत्रों की 4 जून को मतगणना होगी। मतगणना के लिए पानीपत पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्लान तैयार कर पुख़्ता बंदोबस्त किये गए है। तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस, हरियाणा आर्म्ड पुलिस व आटीबीपी के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना केन्द्रों व चारों तरफ की सुरक्षा के लिये 4 पर्यवेक्षण अधिकारी, 9 निरीक्षक रैंक के अधिकारी व अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहेगे। मतगणना भवन व आस-पास में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होगा। मतगणना भवन के अंदर प्रवेश करने वाले अधिकृत व्यक्ति को उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा धारा 144 दं.प्र.स. के तहत जारी किए गए आदेशों को प्रभावी ढ़ंग से लागू किया जाएगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ धारा 188 भा.द.स. के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी व चुनाव आयोग द्वारा करनाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला पानीपत की चार विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए आर्य पीजी कॉलेज, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को निर्धारित किया गया है। सभी मतगणना केन्द्रों, कैम्पस के अंदर व बाहर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। आईटीबीपी व हरियाणा पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। प्रत्येक अधिकृत व्यक्ति को तीन स्तरीय सुरक्षा जांच से होकर गुजरना होगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रोनिक गैजेट व अन्य आपत्तिजनक वस्तु का मतगणना केन्द्र के अंदर लेकर जाना निषेध है। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था स्थिती से निपटने के लिए दंगा निरोधक उपकरण से सुसज्जित पुलिस बल की 2 कंपनी तैनात रहेंगी। मतगणना के दौरान राइडर व पीसीआर गश्त में मौजूद रहेगी तथा यातायात व कानून व्यवस्था को बनाए रखेगी।
मतगणना के दौरान डयूटी पर आने वाले सभी अधिकारी/ कर्मचारी अपना आईकार्ड साथ लेकर आएंगे। बिना आईडी कार्ड किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मतगणना केंद्र के चारों तरफ व बाहर जीटी रोड सर्विस लेन पर 5 नाके लगाए गए है। सर्विस लेन पर प्रेम हॉस्पिटल गली पास, आर्य कॉलेज के मुख्य द्वार पर, आर्य कॉलेज परिसर में, आर्य बाल भारती स्कूल के पास व पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास नाके लगाए गए है।
जरूरत पड़ने पर वाहनों के रूट को भी डायवर्ट करने का प्लान बनाया गया है। वाहनों के लिए फ्लाई ओवर पुल के नीचे पार्किंग बनाई गई है। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों अपने वाहनों को इसी पार्किंग में खड़ा करेगे। मतगणना परिसर व सर्विस लेन रोड पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नही है।

Comments