Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक की

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 फरवरी 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पुलिस से संबंधित सीएम विंडो से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर जिला पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा के संबंध में एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, एमिनेंट पर्सन देवेंद्र दता, अनिल मदान, प्राण रत्नाकर, सुखविंद्र सूरा, सुरेश गुम्बर, तेजबीर बिट्टू, रविंद्र कादियान, राजेश जागलान, बलवान सैनी, रविंद्र छौकर, जगदीश रमन, रामपाल छौकर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होने सीएम विंडो के माध्यम से पुलिस से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों पर जिला पुलिस के अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए जानकारी ली की शिकायतों पर पुलिस के अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा निर्धारित समय के दौरान सही तरीके से कार्रवाई की जा रही है या नही। उन्होनें एमिनेंट पर्सन से कहा की कोई भी पुलिसकर्मी सीएम विंडो से प्राप्त शिकायत के संबध में लापरवाही करता है तो निसंकोच उसकी सूचना दे। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया की जिले के सभी पुलिस अधिकारीयों व कर्मचारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए हुए है की वे थाना चौकी में आने वाली या सीएम विंडो सहित अन्य पोर्टल से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर निर्धारित समय के दौरान कार्रवाई करे। इसी के साथ ही शिकायतकर्ता के साथ शालीनता से पेश आते हुए शिकायत सुनकर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। उन्होने बताया की शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई बारे उनके कार्यालय से फोन कर जानकारी (फिड बेक) भी ली जा रही है। वही लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाही भी जा रही है।

गौरतलब है कि सीएम विंडो से प्राप्त शिकायतों पर की जा रही कार्रवाही की निगरानी के लिए प्रत्येक जिला में एमिनेंट पर्सनों को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जिला पानीपत में 16 एमिनेंट पर्सन को नियुक्त किया गया है। सीएम विंडो से प्राप्त शिकायतों के निपटान के लिए एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर करवाने जरूरी है और एमिनेंट पर्सन शिकायतकर्ता की संतुष्टि होने के बाद शिकायत का निपटान करने के लिए अपनी सहमती देते है।

Comments