गंभीर चोट मारने व हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT: 12 मई 2023, गांव सीक निवासी विकाश पुत्र तेजबीर व सोनीपत के गांव मातंड निवासी राजेश को नवम्बर 2020 में गांव खलीला प्रहलादपुर में बुलाकर गंभीर चोट मारने व भय पैदा करने के लिए पिस्तौल से हवाई फायर करने के आरोपी अजीत उर्फ जीता पुत्र रूपचंद निवासी खलीला प्रहलादपुर को बीती देर साय सीआईए वन की टीम ने पानीपत सेक्टर 18 कट से गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने छोटे भाई सुरेंद्र व तीन/चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी अजीत उर्फ जीता के कब्जे से वारदात में प्रयोग की लाईसेंसी एक पाईप गन 12 बौर बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी अजीत उर्फ जीता को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी के छोटे भाई आरोपी सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह था मामला
थाना समालखा में विकाश पुत्र तेजबीर निवासी सीक ने शिकायत देकर बताया था कि 13 नवम्बर 2020 को घर पर उसका दोस्त राजेश उर्फ भोला निवासी मातंड, अमीत उर्फ छोटू निवासी खलीला प्रहलादपुर व उनका एक अन्य साथी आए थे। साय करीब 6 बजे सभी गांव हाट पेट्रोल पंप के पास खा पी रहे थे। अमित उर्फ छोटू की कुछ दिन पहले उसके चाचा के लड़के शराब ठेकेदार अजीत व सुरेंद्र के साथ कहासुनी हुई थी। राजेश उर्फ भोला के मामा भी खलीला प्रहलादपुर में है। राजेश ने अजीत उर्फ जीता से फोन पर झगड़े के बारे में बात की तो दोनों की फोन पर ही कहासुनी हो गई। कुछ देर पश्चात अजीत के भाई सुरेंद्र का राजेश के पास फोन आया और कहने लगा की घर पर आ जाओ बैठकर मनमुटाव दूर करेंगे। दोस्त राजेश के कहने पर वह भी उसके साथ गाड़ी में बैठ लिया। गांव खलीला प्रहलादपुर में पहुंचने के बाद राजेश की अजीत से फोन पर बातचित हुई तो अजीत ने कहा बैठक में बैठ जाओ वह 5/7 मिनट में आ रहा है। कुछ देर बाद अजीत एक फार्चयूनर गाड़ी से आया जिसमें उसके साथ पुलिसकर्मी व अन्य कई लड़के हथियारों के साथ गाड़ी से उतरे। अजीत उर्फ जीता व उसके साथियों ने गाड़ी से उतरते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और खिंचकर बैठक में ले गए और चोट मारकर बंधक बनाए रखा। कुछ देर पश्चात सुरेंद्र भी वहा पर आ गया उसने आते ही अपनी राईफल के बट से उसकी बाजू पर चोट मारी। कुछ देर पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और उन दोनों को आरोपियों के कब्जे से छुड़वाया। अजीत, सुरेंद्र व उसके साथी आरोपियों ने धमकी दी की आज तो पुलिस ने छुड़ा लिया आगे कही मिले तो जान से मार देगें। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,285,323,325,506 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments