Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


महज 4 घंटे में दो गुमशुदा मासूम बच्चियां सकुशल बरामद, पानीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 26, 2026 Tags: , , , , ,

इसराना से लापता हुई थीं दोनों बच्चियां, कंट्रोल रूम से वीटी कर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान. संजय चौक के पास से सकुशल बरामद

BOL PANIPAT , 26 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना इसराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसराना की पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र से गुम हुई दो 8 वर्षीय बच्चियों को महज 4 घंटे में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि 25 जुलाई की रात जयपाल ने थाना इसराना में शिकायत दी कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के लक्ष्मनपुर गांव का रहने वाला है। हाल में वह इसराना की पुरानी अनाज मंडी में शेड के नीचे झुग्गी बनाकर परिवार सहित रह रहा है। उसके साथ गांव का ही धर्मेंद्र भी झुग्गी बनाकर अपने परिवार सहित रह रहा है। वे दोनों यहा रहकर झाड़ू बनाने का काम करते है। 25 जुलाई को शाम करीब 4 बजे उसकी 8 वर्षीय बेटी तथा धर्मेंद्र की 8 वर्षीय बेटी किसान भवन पर ठंडा पानी लेने के लिए गई थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। उन्होंने परिजनों के साथ आसपास काफी तलाश की, लेकिन दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत मिलने पर थाना इसराना में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस बच्चियों की तलाश में जुट गई थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से तुरंत वीटी कराई गई। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य जिलों से भी समन्वय बनाए रखा गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप थाना शहर पुलिस के सहयोग से रात करीब 1 बजे संजय चौक के पास से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। दोनों बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिवार की चिंता खुशी में बदल गई। परिजनों ने पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे खेलते-खेलते इसराना बस स्टैंड तक पहुंच गई थीं। वहां एक बस आकर रुकी तो दोनों उसमें बैठ गईं और पानीपत पहुंच गईं। शहर में उतरने के बाद वे रास्ता भटक गई थीं।

पानीपत अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि बच्चे के लापता होने पर बिना देरी के पुलिस का सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई कर उसे सकुशल बरामद किया जा सके।

Comments


Leave a Reply