पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सीएलजी के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन कर मांगी जानकारी व सुझाव
BOL PANIPAT : 31 जनवरी 2021, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व यातायात की समस्याओं को जानने व निवारण के लिए सीएलजी के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन कर मांगी जानकारी व सुझाव।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मिटींग में उपस्थित सभी पर्यवेक्षण अधिकारीयों को तुरंत प्रभावी रूप से कार्यवाही करने के लिए मौके पर ही दिए निर्देश ।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व यातायात की समस्याओं को जानने व निवारण के लिए सोमवार को सीएलजी के सदस्यों के साथ लघु सचिवालय में पुलिस विभाग के सभागार में एक बैठक का आयोजन कर जानकारी व सुझाव मांगे। मिटींग में उपस्थित सदस्यों द्वारा यातायात, शराब पीकर हुडदंग बाजी करने वालो व नशे के कारोबार सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने बारे सूझाव दिए। साथ ही बाजारों में पुलिस की गश्त बढाने बारे भी सुझाव सदस्यों द्वारा दिए गए। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मिटींग में उपस्थित सभी पर्यवेक्षण अधिकारीयों को तुरंत प्रभावी रूप से कार्यवाही करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए।
मिटींग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सैनी, उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार, सीएलजी कमेटी से एडवोकेट सुरेंद्र दुहन प्रधान बार एसोसिएशन पानीपत, धर्मबीर मलिक प्रधान अनाज मंडी पानीपत, संजय वर्मा प्रधान स्वर्णकार सभा पानीपत, खुशदिल कादियान पूर्व सरपंच सिवाह, जोगेंद्र नरूला प्रधान हैण्डलूम एसोसिएशन पानीपत, सुनील अरोड़ा प्रधान इंसार बाजार मार्केट, गौरव लीखा मैम्बर रोड सैफ्टी पानीपत, विकाश आहूजा, हरजिंद्र सिंह प्रधान मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, तेजेंद्र सचदेवा प्रधान ट्रेडर्स एसोसिएशन, हाफिज महमूद समाज सेवी मुस्लिम समाज ग्रामीण एरिया पानीपत व सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा की पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज की संरचना की जा सकती है। समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन रात कार्य कर रही है। पुलिस की कार्य प्रणाली से आम आदमी का जीवन जूड़ा होता है। ऐसे में पुलिस से आमजन की अपेक्षाए बहुंत है। उन्होने कहा की जरूरत है की पुलिस पब्लिक के बीच में बेहतर समन्वय बना रहे ताकि अपराध व अपराधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगा सुरक्षित माहोल प्रदान किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उनहोने कहा की बैठक में जितने भी सुझाव मिले है उन पर तुरंत कार्रवाही करने के निर्देश संबधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही दिए गए है। एक महिने बाद कमेटी के साथ बैठक का आयोजन कर कार्यप्रणाली का अवलोकन किया जाएगा। पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने व आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व अन्य पुलिस से संबधित समस्याओं के निवारण के लिए इस प्रकार की बैठकों का समय-समय पर आयोजन किया जाएगा।

Comments