गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर अलौकिक नगर कीर्तन का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : 10 नवम्बर 2024, गुरुद्वारा भाई लालो जी सिंह सभा, पटेल नगर, तहसील कैंप, पानीपत द्वारा आज गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशोत्सव व पर वार्षिक अलौकिक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । जिसमें तहसील टाऊन की प्रमुख धार्मिक एक सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया । प्रभात फेरी के रूप में निकाले गए इस नगर कीर्तन में इलाके के प्रमुख गुरुद्वारों तथा मन्दिरों की प्रभात फेरियां शामिल हुईं । गुरुद्वारा भाई लालो जी, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक द्वारा, श्री राम मन्दिर, श्री हनुमान मन्दिर फतेहपुरी चैक, गुरुद्वारा माया देवी जी, गुरुद्वारा फतेहपुरी, गुरुद्वारा बन्दा सिंह बहादर, गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, श्री हनुमान मन्दिर पटेल नगर, प्रेम मन्दिर पटेल नगर, प्राचीन शिव मन्दिर, राम नगर, प्रेम
मन्दिर, पटेल नगर, गुरुद्वारा भाई केसर सिंह, गुरुद्वारा राम गड़िया सिंह सभा, स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा भाई लालो जी, गुरुद्वारा गुरू अर्जुन देव जी, पानीपत व अन्य धार्मिक संस्थाएं प्रमुख रूप से शामिल हुई।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले गए इस नगर कीर्तन की अगुवाई पाॅंच प्यारों ने की । नगर कीर्तन भाई लालो जी चैक पटेल नगर से सुबह 7.00 बजे आरम्भ होकर तहसील टाऊन के मुख्य मार्गाें फतेहपुरी चौक , जट्टू चौक, भूल भुलैया चौक , भावना चौक , दुष्यंत नगर, अशोक नगर,न्यू रमेश नगर, जवाहर नगर, भगत नगर और ग्रीन पार्क से होते हुए दोपहर लगभग 1.00 बजे गुरुद्वारा भाई लालो जी में सम्पन्न हुआ । नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने लंगर के स्टाल लगाये हुए थे । नगर कीर्तन की समाप्ति पर गुरुद्वारा भाई लालो जी में लंगर लगाया गया ।
कौमी एकता के प्रतीक इस नगर कीर्तन का उदेश्य श्री गुरुनानक देव जी के उन उपदेशों को याद दिलाना था जिसमें उन्होंने समस्त मानव जाति को एक ईश्वर की सन्तान बताते हुए सच की कमाई करने पर बल दिया था। वे एक निर्भीक एवं मानवता के प्रतीक सच्चे सन्त थे। जिन्होंने बेईमानी, घूसखोरी, पाखण्ड तथा शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। गुरु जी के उपदेश विश्व शांति और साम्प्रदायिक सदभावना के लिए हमेशा सार्थक रहेंगे। इस नगर कीर्तन में सभी धार्मिक संस्थाओं के सदस्य तथा प्रधान मौजूद थे। स. बलदेव सिंह, स. अवतार सिंह, स. हरविन्द्र सिंह, स. कुलदीप सिंह, स. अमर सिंह, स. जसविन्द्र सिंह, स लखविन्द्र सिंह, स. तेज प्रताप सिंह, स. भूपेन्द्र सिंह, स.बलबीर सिंह, कुलजिन्दर सिंह, परविन्द्र सिंह व अन्य हस्तियां मौजूद रही ।

Comments