11.4ग्राम स्मैक तस्करी मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT : 03 अगस्त 2025, थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने 11.4 ग्राम स्मैक तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को शनिवार को राणा माजरा गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राणा माजरा निवासी अफसार उर्फ काला के रूप में हुई है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पूछताछ में नशा सप्लायर आरोपी अफसार ने नशा तस्कर आरोपी अमित को 12 ग्राम स्मैक 10 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने स्मैक बेचकर हासिल की नगदी खर्च कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी अफसार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना तहसील कैंप पुलिस ने बीती 2 जुलाई को नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में गौशाला रोड धमीजा कॉलोनी निवासी अमित को 11.4 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था वह नशा करने का आदी है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था वह अपनी नशे की लत पूरी करने व शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए राणा माजरा गांव में अफसार उर्फ काला से 12 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से उसने थोड़ी स्मैक स्वयं नशा करने में खर्च कर दी थी। और बची 11.4 ग्राम स्मैक को लेकर बेचने के लिए वह ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
थाना तहसील कैंप में आरोपी अमित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी अफसार की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments