Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


एन.एस.एस.यूनिट द्वारा ओरिएंटेशन और मेरिट प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (पी.जी) महाविद्यालय में एन एस एस यूनिट द्वारा ओरिएंटेशन और मेरिट प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए स्वयंसेवकों को एन एस एस की गतिविधियों से अवगत करवाना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने स्वयंसेवकों को बताया कि एनएसएस पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा का जरिया है। जो स्वयंसेवक एन एस एस में कार्य करते हैं उनके हृदय में मानवता का गुण अपने आप उत्पन्न होता है । प्राचार्य महोदय, कॉलेज के प्रबंधन निकाय के सदस्य और डॉ. शशि प्रभा ने 31 विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र दिए। ये प्रमाण पत्र भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा उन विद्यार्थियों को प्रदान किए जाते हैं जिन्होंने दो वर्ष में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्य किये हों। इस सर्टिफिकेट के धारक विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा और शिक्षण व गैर शिक्षण संस्थानों में नौकरी के लिए भी वरीयता मिलती है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो खुशबू ने आगामी दो वर्षों में स्वयं सेवकों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों तथा एनएसएस के उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन स्वयंसेविका दृष्टि द्वारा किया गया । उन्होंने सुंदर कविताओं के माध्यम से एन एस एस के स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया। एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा देशभक्ति गीतों पर गायन और नृत्य प्रदर्शन किया गया और 135 स्वयंसेवकों ने उन प्रदर्शनों का आनंद लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव एल एन मिगलानी, सदस्य नागपाल , आईबीएल स्कूल सोसाइटी के सचिव रवि गौसाई एवं कॉलेज उप प्राचार्या डॉ शशि प्रभा, डॉ. सुनीता ढांडा,डॉ.  नेहा पुनिया, डाॅ.  मोनिका, डॉ. अंजलि, डॉ. नीतू भाटिया ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

Comments