Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्सदनीय पेपर क्विलिंग प्रतियोगिता में टैगोर सदन रहा अव्वल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार दिनांक 6 जुलाई 2022 को अंतर्सदनीय पेपर क्विलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत चारों सदनों से कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी-2 क्रियात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न आकारों में पेपर को सजाया। उन्होंने जन्मदिवस, अध्यापक दिवस, त्योहारों से संबंधित, ऋतुओं  से संबंधित, मातृ दिवस, ब्लूमिंग फ्लावर, पर्यावरण बचाओ, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी विषयों पर आधारित पेपर गूँथकर साँचे में ढाला। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका उषा मंजूमदार एवं मुस्कान ने अदा की। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी- अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए पेपर क्विलिंग किया।

गहराई से मूल्यांकन करने पर टैगोर सदन अव्वल रहा। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई-न-कोई प्रतिभा छिपी रहती है। ज़रूरत है उसे परखकर निखारने की। इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करवाने का हमारा यही उद्देश्य  होता है कि बच्चा आरंभ से ही अपने चयनित क्षेत्र में लगन के साथ अभ्यास द्वारा दक्षता हासिल करें। ताकि भविष्य में यही क्षेत्र उनके व्यवसाय में लाभकारी सिद्ध हो और जीवन में सफलता हासिल कर सकें। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड नीलम शर्मा एवं मंजू  गुप्ता मौजूद रहें।

 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार रहें-

 कक्षा सातवीं से — नीरू

 कक्षा आठवीं से —-निकिता

Comments