Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चलाई जा रही सोलर स्ट्रीट लाइट्स की योजना का लाभ उठायें.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 10, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 मई। अतरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग द्वारा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइट्स की येाजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महानिदेशक, आपूर्ति एवं निपटान, हरियाणा पंचकूला द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट्स व सोलर हाई मास्टर सोलर लाइट्स् का रेट कांट्रेक्ट किया गया है। योजना के दिशानिर्देशानुसार इन सोलर स्ट्रीट लाइट व सोलर हाई मास्ट लाईट की कुल लागत व नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 12 वॉट एलईडी आधारित सौर स्ट्रीट लाईट प्रणाली (दूरस्थ निगरानी प्रणाली के साथ) कुल कुल लागत 14 हजार 410 जिसमें 4 हजार रूपये अनुदान तथा 10 हजार 410 लाभार्थी का हिस्सा रहेगा। इसी प्रकार 12 वॉट एलईडी आधारित सोर स्ट्रीट लाईट प्रणाली (दूरस्थ निगरानी प्रणाली के बिना) की कुल लागत 16 हजार 500, जिसमें 4 हजार रूपये अनुदान तथा 12 हजार 500 लाभार्थी का हिस्सा रहेगा। सोर हाई मास्ट लाइट प्रणाली की कुल लागत 1 लाख 6 हजार रूपये, जिसमें 20 हजार रूपये अनुदान तथा 86 हजार रूपये लाभार्थी का हिस्सा रहेगा।
वीना हुड्डा ने बताया कि इच्छुक ग्राम पंचायतों अनुदान पर गांव में सौर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए अपना लाभार्थी हिस्सा,  पंचायत के प्रस्ताव के साथ अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, नवीन एवं नवीनकरणीय उर्जा विभाग में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करवा सकती है। लगवाई जाने वाली कुल सोलर स्ट्रीट लाइटों में से 10 प्रतिशत लाइटें दूरस्थ निगरानी प्रणाली (रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम) के साथ लगवाना अनिवार्य है।

Comments