Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


डॉ.एम.के.के.स्कूल मॉडल टाउन पानीपत की सभी बसें सुरक्षा वाहन पॉलिसी के तहत ठीक पाई गई.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 14, 2024 Tags: , , , , ,

बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत की तीन बसों के कैमरे और फायर का चालान किया गया

BOL PANIPAT , 14 नवंबर। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सुरक्षा वाहन पॉलिसी को लेकर हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्यों अनिल लाठर एवं श्याम शुक्ला ने वीरवार को डॉ. एम. के. के. मॉडल टाउन पानीपत, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत, सेंट मैरी सौन्धापुर रोड पानीपत का निरीक्षण किया। डॉ. एम. के. के. स्कूल मॉडल टाउन, पानीपत की सभी बसें सुरक्षा वाहन पॉलिसी के तहत ठीक पाई गई।
       बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत की तीन बसों के कैमरे और फायर का चालान किया गया है। इसके अतिरिक्त बाल विकास स्कूल की सुझाव पेटी को खोला गया जिसमें लगभग 35 से 40 सुझाव पाए गए आयोग के सदस्यों द्वारा सारे सूझाव मौके पर बाल कल्याण समिति पानीपत को आगामी कार्यवाही हेतु दिए गए। इसके बाद निरीक्षण कमेटी द्वारा सेंट मैरी सौन्धापुर रोड पानीपत स्कूल का निरीक्षण किया गया वहां पर बसों पर चाइल्ड लाइन नंबर और रूट चार्ट लगाने के निर्देश दिए गए।
आयोग के सदस्यों ने वाहनों में लगाए गए जीपीएस स्पीड गवर्नर, कैमरे, फस्र्ट एड बॉक्स वाहनों पर लिखी सुरक्षा संबंधित सूचनाओं की जांच की इस दौरान फायर अधिकारी ने स्कूल के ड्राइवर को फायर से संबंधित प्रशिक्षण दिया। आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने निरीक्षण के दौरान बसों के चेसी नंबरों की जांच की।
      आयोग के सदस्यों ने बताया कि स्कूल के ड्राइवर के पास आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। किसी भी स्कूल में प्रिंसिपल के कमरे में परदे लगे नहीं होने चाहिए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सभी बस ड्राइवर बसों में बच्चों को स्कूल परिसर से ही बिठाएंगे और वहीं पर उतरेंगे। आयोग द्वारा स्कूल के सभी कमरों की जांच की गई तथा वहां पर उपस्थित अभिभावक एवं बच्चों को भी सुरक्षा वाहन पॉलिसी के तहत जागरुक किया गया। इस दौरान इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी राजेश बुरा, जीएम रोडवेज, ट्रैफिक इंचार्ज, बाल कल्याण समिति के सदस्य और जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments