Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पोषण की बारिकीयों से ग्राम व खंड स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता: डॉ. साकेत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 28, 2023 Tags: , , , ,

आयुष विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

BOL PANIPAT , 28 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग और आयुष विभाग और से मंगलवार को सामान्य अस्पताल में पोषण पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करनाल मंडल आयुक्त डॉ. साकेत कुमार ने जिले भर की आंगनवाड़ी सुपरवाईजरों, सीडीपीओ व आयुष विभाग के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मिलेट्स को लेकर गंभीर है। हर स्तर पर मिलेट्स को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है। उत्तम पोषण स्वस्थ जीवन का आधार है। पोषण की बारिकीयों से ग्राम व खंड स्तर पर लोगों को जागरूकत करने की आवश्यकता है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता का सेंदेश देते हैं।
मंडल आयुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार की गई पौष्टिïक थाली का भी सवाद चखा व उसकी तारीफ की और आयुष विभाग की बिल्ंिडग का निरीक्षण किया। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर ने उन्हें शहीद भगत सिंह की पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट की। शिविर में पहुंचने पर उपायुक्त सुशील सारवान ने करनाल मंडल आयुक्त का गलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
मंडल आयुक्त ने कहा कि मिलेट्स को अपने खाने में शामिल करने से हम स्वास्थ होंगे। 2023 को मिलेट इयर के रूप में सेलिब्रेट कर रही है और ये सेलिब्रेशन देश की कोशिशों का नतीजा है। मिलेट्स को सिर्फ उत्सव के रूप में मना लेने से कार्य पूर्ण नहीं होता बल्कि हमें और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौष्टिïक खाना खाने से बच्चों का विकास होता है गर्भवती महिलाओं में खुन की मात्रा में बढोतरी होती है। हमें संतुलित आहार अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिये।
शिविर में मेयर अवनीत कौर ने कहा कि हमें बच्चों के खाने पर ध्यान देने की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रम तभी सफल होते हैं जब उनके प्रति सभी को जागरूक किया जाये व उनके महत्व पर प्रकाश डाला जाये। कार्यक्रम में खंड विकास पंचायत अधिकारी रितु लाठर, प्रवीन कुमारी, निधि गुप्ता, लक्ष्मी, डॉ. श्रेया, मिनाक्षी, सुरोज, पुष्पा, संगीता के अलावा अनेक महिलाएं मौजुद रही।

Comments