Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने ली रोड सेफ्टी की बैठक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 31, 2024 Tags: , , , , ,

-जीटी रोड के सभी अवैध कट होंगे बंद।

-आम नागरिक ट्रैफिक नियमों का करें पालन धुंध में ज्यादा स्पीड में गाड़ी ना चलाएं।

BOL PANIPAT : 31 दिसंबर। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में डीटीओ नीरज गोयल ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया।
      उपायुक्त ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जाए और पीली पट्टी लगाकर इसका स्थाई समाधान भी किया जाए ताकि लोग दोबारा अतिक्रमण ना कर सके। पीली पट्टी से बाहर सामान रखने वाले और वाहन खड़े करने वालों के चालान भी किए जाएं
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने निर्देश दिए कि समालखा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए जा रहे काम में तीव्रता दिखाएं क्योंकि वहां लोगों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समालखा में जी टी रोड पर भापरा कट के पास शराब के ठेके के आगे दुर्घटना संभावित एरिया बना हुआ है इसके बारे में कई बार शिकायत मिली है, इस पर कार्यवाही की जाए और भापरा कट के रैम्प को ऊंचा उठाकर जीटी रोड के लेवल पर किया जाए।
         उन्होंने बैठक में जी टी रोड सर्विस लेन को चौड़ा करने के बारे में भी रिपोर्ट ले जिस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसका सर्वे का कार्य चल रहा है और आगामी 4 दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा उसके बाद सडक़ को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
      उन्होंने कहा कि जिला में सभी ढाबों के आगे के कटो को बंद किया जाए,इससे सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि कुछ ढाबों को लेकर शिकायत आ रही है कि कट बंद करने के बाद खोल देते हैं,उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
      डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने आम नागरिकों से भी अपील की कि धुंध के इस मौसम में वाहनों को धीमी गति में चलाएं और रिफ्लेक्टर का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाएं नहीं होगी। उन्होंने कहा कि धुंध के इस मौसम में ज्यादा स्पीड में गाड़ी ना चलाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा, डीडीपीओ विक्रम मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments