Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त फरार चल रहे नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 अगस्त 2022, नहर बाईपास पर घूमने के लिए गए कच्चा कैंप निवासी अंकुश व उसके साथी हार्दिक पर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त फरार चल रहे एक और आरोपी को बुधवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने कानूनी कार्रवाही अमल में लाते हुए अभिरक्षा में लिये नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर दिया।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया मामले में दो नाबालिग आरोपियों सहित तीन आरोपियों को गत दिनों थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक व एक कुल्हाड़ी बरामद कर नाबालिग दोनों आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जा चुका है। वही आरोपी कुलदीप निवासी पुरेवाल कालोनी पानीपत को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया थाना पुराना औद्योगिक में कच्चा कैंप निवासी अंकुश पुत्र प्रदीप ने शिकायत देकर बताया था कि 12 मई की साय करीब 5:30 बजे वह और दोस्त हार्दिक नहर पर घूमने के लिए गए थे। वह दोनों खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे तभी गढ़ी सिकंदरपुर की और से दो बाइक पर 4 अज्ञात लड़के सवार होकर उनके पास आए। युवकों ने आते ही उन दोनों के उपर तलवार से हमला कर दिया। आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एक गाड़ी वाले ने दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अंकुश की शिकायत पर थाना पुराना औधोगिक में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,324,307,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments