Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हुनर का जलवा : आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने 39वें एआईयू नॉर्थ-सेंट्रल ज़ोन युवा महोत्सव में लहराया जीत का परचम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 10, 2026 Tags: , , , ,

-कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रीतिनिधित्व करते हुए युवा महोत्सव में बना उपविजेता

BOL PANIPAT :  मंगलवार 10 फरवरी 2026, आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने 3 से 7 फरवरी को महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी मौलाना, अंबाला में आयोजित 39वें नॉर्थ-सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में भाग लिया। महाविद्यालय की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रीतिनिधित्व करते हुए दो विधाओं में ओवर ऑल ट्रॉफी व दो विधाओं में द्वितीय स्थान हासिल कर युवा महोत्सव में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज प्रांगण में पहुँचने पर स्वागत किया व सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस सफलता के लिए कॉलेज सांस्कृतिक कार्यकर्मों के निदेशक डॉ. रामनिवास व सांस्कृतिक कार्यकर्मों की प्रभारी डॉ. नीलू खालसा, डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापक अकरम खान, प्राध्यापिका दीक्षा नंदा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी दी की  39वें नॉर्थ-सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने वन एक्ट प्ले, स्किट, फॉक हरियाणी नृत्य  डिबेट इंग्लिश, वेस्ट्र इंस्ट्रूमेंटल सोलो में प्रथम स्थान, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नॉन प्रकशन ने दूसरा स्थान, वहीं कॉरियोग्राफी, मीमिक्री में तृतीय स्थान और फॉक ऑरकेस्ट्रा, क्लासिकल डांस सोलो, माइम में चौथा स्थान, और क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल प्रकशन  में  पांचवां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही प्रोसेशन में केयूके की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया की आर्य कॉलेज के 35 विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया की युवा महोत्सव में नृत्य और और थिएटर की विधा में ओवरऑल ट्रॉफी व लिटरेरी और म्यूजिक की विधा में फर्स्ट रनरअप बन कर ओवर ऑल दूसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने कहा की युवा महोत्सव भावनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थी अपने कौशल को ओर अधिक निखार सकते हैं। उन्होंने बताया की आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों की विजेता टीम 10 से 14 मार्च को  तमिलनाडू में होने जा रहे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में भी कुरुक्षेत्र विश्ववियद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस युवा महोत्सव में पूरे देश के विश्वविद्यालय हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया की इससे पहले भी महाविद्यालय की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर केयूके की जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा की महाविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा पर हमे गर्व है। विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन के नेतृत्व में पूरे जोश व लगन के साथ भाग लेते है व अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निदेशक डॉ.रामनिवास ने कहा की ऐसे महोत्सव छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। मंच के माध्यम से छात्रों में अपनी संस्कृति और कला की गहरी समझ बढ़ती है। उन्होंने कहा की इस मंच ने युवाओं को अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को उजागर करने का अवसर दिया है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जोनल स्तर पर महाविद्यालय की टीम पिछले दो दशकों से प्रथम स्थान हासिल कर रही है। वहीं इंटर जोनल में पिछले दस वर्षों से प्रथम स्थान व नार्थ जोन में पिछले कई वर्षों से ज्यादातर विधाओ में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम पूरे देश में नाम रोशन कर रही है।

डॉ.नीलू ने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन व प्राचार्य के सहयोग का आभार जताया। उन्होंने कहा की ऐसे कार्यकर्मों से छात्रों को अपनी संस्कृति और कला के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करने का एक अनूठा मंच प्रदान करता है।

इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ.अनुराधा सिंह,डॉ.गीतांजली,डॉ.मधु गाबा,प्रो.आस्था गुप्ता सहित अन्य शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग के सदस्य मौजूद रहे।

Comments