Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में 4500 एकड़ में ग्रीष्मकालीन मूंग बिजाई का लक्ष्य

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 28, 2023 Tags: , , ,

किसानों को 10 अप्रैल तक करवाना होगा पंजीकरण: डॉ वजीर
एचएसडीसी के माध्यम से 75 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

BOL PANIPAT , 28 मार्च। जिला पानीपत में ग्रीष्मकालीन मूंग की बिजाई के लिए 4500 एकड़ का लक्ष्य दिया गया है जिसके लिए सरकार द्वारा सीडीपी स्कीम खरीफ-2023 के अंतर्गत एचएसडीसी के माध्यम से 450 क्विंटल मूंग बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में  मूंग दाल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और बीज आवंटन में पूरी पारदर्शिता हो, इसके लिए इच्छुक किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण होगा।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए 23 मार्च से पोर्टल को खोल दिया गया है जो कि 10 अप्रैल तक चालू रहेगा। इच्छुक किसान डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत मूंग बीज के लिए आवेदन कर सकता है। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों को ही एचएसडीसी के माध्यम से 75 प्रतिशत अनुदान पर यह बीज उपलब्ध होगा। किसान को 25 प्रतिशत राशि स्वयं जमा करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि मूंग बिजाई के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने व पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों व स्टाफ द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे पोर्टल पर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द करवाएं ताकि समय पर बीज की उपलब्धता हो सके। जिला पानीपत में पानीपत व समालखा में एचएसडीसी के सेल काउंटर पर यह बीज मिलेगा।

Comments