Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षकों के प्रति प्रेम और आभार व्यक्त करते हुए बड़ी धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 5, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर के विद्यालय में उनका स्वागत किया तत्पश्चात शिक्षकों को एक यादगार दिन देने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । बच्चों ने भाषण के माध्यम से डॉ सर्वपल्ली के जीवन को और शिक्षा के योगदान से अवगत कराया । बच्चों ने गीत, संगीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी । लघु नाटिका के माध्यम से गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को उजागर किया । छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों की भूमिका में उनके व्यक्तित्व व कार्यों की झलक दिखलाई ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने सब को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक एक आदर्श समाज का निर्माण करने वाले हैं । माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक उनके चरित्र का निर्माण करके उनको उज्जवल भविष्य के लिए नींव तैयार करते हैं । उन्होंने बच्चों को शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डॉ मधु अग्रवाल ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का मंच संचालन तन्मय और रूहन ने किया ।

Comments