Monday, July 20, 2026
Newspaper and Magzine


तहसीलदार नायब तहसीलदार और बीडीपीओ लगाएंगे महीने में एक बार दरबार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 30, 2023 Tags: , , , , , ,

डीसी वीरेन्द्र दहिया ने दिए निर्देश, इंतकाल और गांव के कार्यों के लिए सरपंचों को नहीं आना पड़ेगा मुख्यालय

BOL PANIPAT : 30 मई। डीसी वीरेंद्र दहिया ने मंगलवार को सचिवालय के सभागार में ग्राम सचिवों और पटवारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महीने में एक बार तहसीलदार, नायब तहसीलदार और संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खुला दरबार लगाकर इंतकाल से संबंधित शिकायतों का निवारण करेंगे। यही नहीं सरपंच भी अपने कार्य खंड स्तर पर ही इन खुले दरबारों में निपटा सकेंगे और गांव से संबंधित समस्या भी इन अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
      उन्होंने उपस्थित ग्राम सचिवों और पटवारियों को कहा कि जो भी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित उपायुक्त कार्यालय से संबंधित पटवारी के पास भेजी जाती हैं उनका त्वरित रूप से निवारण करें। बैठक में एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश राजेश कुमार सोनी, डीडीपीओ सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।

Comments