Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिले के 6 स्कूलों का हुआ चयन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at April 29, 2023 Tags: , , , , ,

सरकारी स्कूलों के अध्यापक सेवा भावना से करें कार्य: डीसी

BOL PANIPAT , 29 अप्रैल। पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिले के 6 स्कूलों का चयन हुआ है। इन स्कूलों में नई शिक्षा प्रणाली के तहत हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाएगी। इन स्कूलों में राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बडौली, पावटी, पसीना खुर्द, उरलाना कलां व छाजपुर कलां के विद्यालयों का चयन हुआ है। इन विद्यालयों में नई शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थियों को कौशल उत्थान में भी निपुण किया जाएगा।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शनिवार को जिला सचिवालय में जिला शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ-साथ सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों से भी आह्वान किया कि वे बच्चों को पढ़ाते समय सेवा भावना समझ कर ही कार्य करे। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल प्रांगणों व शौचालयों की सफाई बेहतरीन ढंग से होनी चाहिए। इसी के साथ-साथ मिड-डे-मील का खाना तैयार होते समय भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों के लिए पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करे। इस अवसर पर नगराधीश राजेश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अवंतिका थरेजा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ब्रज मोहन गोयल, उप शिक्षा अधिकारी रचना बाला आदि मौजूद रहे।

Comments