Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


तहसीलदार प्यारे लाल 32 वर्ष की शानदार सेवाओं के पश्चात सेवानिवृत्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 31, 2023 Tags: , , ,

क्लर्क से तहसीलदार तक का रहा सेवाओं का सफल

BOL PANIPAT: 31 मई। जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में तहसीलदार प्यारे लाल का सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित किया गया। तहसीलदार प्यारे लाल 32 वर्ष 1 महीना 6 दिन की सेवाओं के पश्चात  बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। विभाग के लोगों ने ढोल नगाड़े व फूल की मालाएं पहनाकर उन्हें सेवानिवृत्ति विदाई दी।
तहसीलदार प्यारे लाल मूल रूप से जिला रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी के निवासी हैं। उन्होंने 25 अप्रैल 1991 में बतौर क्लर्क हरियाणा सरकार में अपनी सेवा प्रारंभ की। उन्हें 32 वर्ष के इस कार्यकाल में 3 पदोन्नति मिली। जिसमें 2018 में वे असिस्टैंट व 2013 में डिप्टी सुपरिटेंडेंट के पद पर रहे व  2021 में उनकी तहसीलदार के पद पर पदोन्नति हुई। उनका दस महीने का कार्यकाल पानीपत का रहा जिसमें उन्होंने निष्ठïा व ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा की। उनके इस सेवानिवृत्ति विदाई समारोह मेें अधिकारी व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एमडी शुगर मिल नवदीप नैन, सीटीएम राजेश कुमार सोनी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भोरिया, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र, अनिल कुमार, बलावान सिंह, सौरभ शर्मा के अलावा उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।  

Comments