हरियाणा गौरव पुरस्कार में आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के दस विद्यार्थियों का चयन हुआ
स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्राग्रण में राष्ट्रीय शिक्षा समिति रजि० टोहाना जिला फतेहाबाद द्वारा हिंदी व्याक्रण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा पॉंचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता द्वारा हरियाणा गौरव पुरस्कार में विद्यालय के दस विद्यार्थियों का चयन हुआ। जिसमें मैरिट स्तर पर कक्षा छठी की लावण्या रही। बच्चों को उनकी योग्यता व सहभागिता पर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्याकरण के ज्ञान को बढ़ाने का उचित मार्गदर्शन करती हैं। बच्चे लाभान्वित होते हुए सफलता की ओर अग्रसर होते हैं

Comments