Monday, October 5, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी से घर लौट रहे कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दसवां आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 05 अक्तूबर। सीआईए वन पुलिस ने कारद गांव के पास स्थित फैक्टरी से घर लौट रहे कर्मचारी की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक साल से फरार चल रहे दसवें आरोपी को रविवार शाम सोनीपत के बुसाना से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के बुसाना गांव निवासी मोहित के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने 9 साथी आरापियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी मोहित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके 9 आरोपियों परढाना निवासी कन्हैया, सन्नी, मंगल, अजय, संजीत व सोनीपत के छतैहरा गांव निवासी राधे श्याम, बुसाना गांव निवासी साहिल, नरेंद्र व जवाहरा निवासी विशाल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, तीन डंडें व दो मोबाइल फोन बरामद कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला:
थाना इसराना में कारद गांव निवासी रामफल पुत्र हरनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा बेटा अनिल 35 गांव से करीब एक किलो मीटर दूर स्थित ओमेट बिजनेश फैक्टरी में काम करता है। वह प्रतिदिन शाम को खाना खाने के लिए घर आता था। 30 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे वह गावं निवासी जगमोहन उर्फ मोहन के साथ अपनी बाइक पर फैक्टरी से घर के लिए निकला था। कुछ दूर चलते ही चार पांच बाइक पर सवार होकर आए 8/10 लड़कों ने अनिल की बाइक को रूकवा लिया और डंडों, बिंडों व तेजधार हथियारों से अनिल पर हमला कर दिया। अनिल के सिर, गर्द, पैर, कमर व हाथों पर वार किए। चोट मारकर सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर वह छोटे बेटे सुनील व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। वहा काफी भीड़ लगी थी, अनिल घायल अवस्था में पड़ा था और उसके सिर से काफी खून बह रहा था। इलाज के लिए वह अनिल को एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए। इसके बाद आर्टियोस हॉस्पिटल में लेकर गए। वहा डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया। जहां से पीजीआई रोहतक लेकर गए। जहा अनिल का इलाज चल रहा है। आरोपियों ने जगमोहन उर्फ मोहन को कोई चोट नहीं मारी। थाना इसराना में रामफल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी। पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई थी। दर्ज मामले में हत्या की धारा इजाद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply