चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए वन पुलिस ने की पूछताछ
BOL PANIPAT : 25 अक्तूबर 2024, सीआईए वन पुलिस की टीम जलमाना गांव में दुकान में महिला के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को वीरवार को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी गौरव निवासी लाजपत नगर दिल्ली हाल सिक्का कालोनी सोनीपत ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी अनिल उर्फ काला निवासी खजुर नगर तहसील कैंप के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि चेन बेचकर आरोपी गौरव के हिस्से में आई नगदी में से बचे 1 हजार रूपये आरोपी के कब्जे से बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
आरोपी गौरव करनाल जेल में चेन स्नेचिंग के अन्य मामले में बंद था। आरोपी पर चेन स्नेचिंग की वारदातों के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
इंस्पेक्टर संदीन ने बताया की मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी अनिल उर्फ काला व आरोपी गौरव की पत्नी रजनी के कब्जे से 30 हजार रूपये व वारदात में प्रयुक्त एक प्लसर बाइक बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। झपटी गई चेन आरोपी रजनी ने बेचकर 30 हजार रूपये आरोपी अनिल उर्फ काला को दे दिये थे और 30 हजार अपने पास रख लिए थे।
यह है मामला
थाना बापौली में सुदेश पत्नी जितेंद्र निवासी जलमाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने घर में बाहर की और कपड़े व कॉस्मेटिक के सामान की दुकान की हुई है। 11 जनवरी की साय करीब साढे 4 बजे एक अज्ञात युवक दुकान पर आकर शैम्पू मांगने लगा। उसने युवक को शैम्पू दे दिया। युवक पैसे देकर कहने लगा जैसा शॉल आपने ओढ़ रखा है ऐसा ही शॉल उसे अपनी बहन के लिए चाहिए। उसने शॉल ना होने की बात कही तभी युवक झपटा मारकर उसके गले से सोने की चेन तोड़कर बाहर बाइक लिए खड़े अपने साथी के पीछे बैठकर फरार हो गया। थाना बापौली में सुदेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments