Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हॉली अपना स्कूल में विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : नारी कल्याण समिति की ओर से आज हॉली अपना स्कूल के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। यह जानकारी समिति की प्रधान कंचन सागर ने दी।उन्होंने कहा कि पाठ्यपुस्तकें देना इसलिए आवश्यक है क्योंकि ये संरचित ज्ञान, पाठ्यक्रम के लिए एक मार्गदर्शक, विश्वसनीय संदर्भ स्रोत और छात्रों व शिक्षकों के लिए एक साँझा आधार प्रदान करती हैं।समिति की संरक्षिका कुसुम गुप्ता ने बताया कि पाठ्यपुस्तकें स्वतंत्र अध्ययन, गृहकार्य और परीक्षाओं की तैयारी में मदद करती हैं।ये छात्रों में आलोचनात्मक सोच विकसित करती हैं, सीखने की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाती हैं जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद सीखने के समान अवसर मिलते हैं।
पूर्व प्रधान सुमन शिंगला ने बताया कि विद्यालय में कुछ बच्चों के पास कोर्स की पुस्तकें नहीं थीं।जब उनकी समिति की संरक्षिका कुसुम गुप्ता को मालूम हुई तो उन्होंने झट से कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले यह काम भी करके जाना चाहेंगीं।
प्रसिद्ध मॉडल रजनी बेनीवाल ने कहा कि ये बच्चे भगवान का अनमोल उपहार हैं।वह अपनी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हॉली अपना स्कूल में वर्कशॉप अवश्य लगाएँगी।
उल्लेखनीय है कि उनके पानीपत के प्रवास के दौरान समिति ने एक विद्यालय में वॉटर कूलर,एक रक्तदान शिविर में आर्थिक सहयोग, ज़रूरतमंदों को राशन, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह,बाल पुनर्वास केंद्र के बच्चों के साथ पिकनिक मनाना और अब यह प्रोजेक्ट किया है।
इस अवसर पर माता सीता रानी सेवा संस्था की प्रधान कृष्णा कान्ता,राम मोहन राय, महासचिव पूजा सैनी,हॉली अपना स्कूल की शिक्षिकाएँ मधु यादव, सोनिया गर्ग,श्रुति जैन,सोनू त्यागी,सोनी यादव,ललिता,
डॉली ने समिति की सदस्यों का स्वागत किया।
रजनी बेनीवाल,सुमन शिंगला,कुसुम गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

Comments