पंजाबी ब्राह्मण सभा पानीपत द्वारा 6वाँ परिवार मिलन समारोह का आयोजन
BOL PANIPAT (24 दिसम्बर 2023) पंजाबी ब्राह्मण सभा, पानीपत द्वारा 6वाँ परिवार मिलन समारोह का आयोजन सनौली रोड स्थित हैदराबादी रामलीला ग्राउण्ड में किया गया, जिसमें सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए महिला शक्ति का सम्मान किया गया एवं बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा डांस, कविता, गीत, भजन, इत्यादि विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी, सभी प्रतिभागियों को उनकी कला के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद विज, जोगिन्द्र शर्मा एवं ज्योति शर्मा, अंजलि शर्मा पार्षद, शिव शर्मा पार्षद, चंचल सहगल पार्षद, विजय सहगल ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल माला पहनाकर, दुशाला ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर घर-घर जाकर संकीर्तन के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए गंगा शर्मा, कमलेश शर्मा, बबली शर्मा, संतोष शर्मा, कविता शर्मा को अभिनन्दन पत्र. देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर एवं बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। । इस अवसर पर प्रधान पिंकल शर्मा ने कहा कि सभा द्वारा परिवार मिलन समारोह के आयोजन का कारण यह है कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में समाज के लिए समय निकालना मुश्किल होता जा रहा है लेकिन इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम-सौहार्द बढ़ाने में उपयोगी होते हैं एवं समाज में समरसता बढ़ती है। मुख्य अतिथि प्रमोद विज ने कहा कि समाज ने उन्हें जो मान दिया है उसके लिए वह अहसानमंद हैं और समाज जहाँ भी उन्हें कोई सेवा सौंपेगा वह तन-मन-धन से उसे पूरा करेंगे। संयोजक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसका बच्चे पूरा वर्ष प्रतीक्षा करते हैं। यह मंच बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित हुआ है। इस अवसर पर श्री श्रीनाथ जी महाराज, डा.महेन्द्र शर्मा, ईश्वर शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, लाल गोस्वामी, संजय शर्मा, नन्द किशोर शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, सतनारायण शर्मा, सोनू शर्मा, रिन्कू शर्मा, विक्रम शर्मा, डा. देवांशु शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, शिव शर्मा, यशपाल शर्मा, ओमदत्त शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, हुक्म चंद शास्त्री, हिमांशु शर्मा, ईश शर्मा, हरीश शर्मा, पंकज शर्मा, रिक्की शर्मा, किशन लाल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments