Saturday, July 4, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 जुलाई 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनिल उर्फ बंटी पुत्र तिलकराज निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने पानीपत व करनाल से एक एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अनिल उर्फ बंटी पानीपत से चोरी की सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए मंगलवार को चौटाला रोड पर स्टेडियम के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि चौटाला रोड पर स्टेडियम के पास सदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अनिल उर्फ बंटी पुत्र तिलकराज निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक करीब एक सप्ताह पहले पानीपत पुलिस लाईन के नजदीक जीटी रोड पर जीयो पेट्रोल पंप के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक र्सेक्टर 29 में मुकुल पुत्र रणदीप निवासी पुलिस लाईन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य बाइक जिला करनाल में रामनगर रेलवे स्टेशन के बाहर मंदिर के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदता बारे जिला करनाल के थाना रामनगर में मुकदमा दर्ज है।

Comments