Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ कॉलेज परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से हुई, जिससे वातावरण देशभक्ति से सरोबार हो गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का सफल संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी खुशबू और एन.सी.सी. समन्वयक डॉ. नरवीर के कुशल निर्देशन में हुआ। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और इसके राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह गीत हमारे भीतर देशभक्ति, एकता और समर्पण की भावना को जगाता है।

कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह और सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वंदे मातरम् की भावना को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए।

एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं और विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को वंदे मातरम् में निहित त्याग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।

एन.सी.सी. समन्वयक डॉ. नरवीर ने एन.सी.सी. कैडेट्स की अनुशासित भागीदारी की प्रशंसा की और कहा कि वंदे मातरम् आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि हमारे कर्मों और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व में झलकनी चाहिए।

Comments