Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भाकपा का 25 वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरु। हरियाणा से 4 सदस्य प्रतिनिधियों सहित 800 प्रतिनिधि शामिल।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 22, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 22 सितम्बर :22 सितम्बर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन ( पार्टी कांग्रेस) 21 -25 सितम्बर एस. सुधाकर रेड्डी नगर(किसान भवन) चण्डीगढ में राष्ट्रीय ध्वज,पार्टी ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ हुआ।  राष्ट्रीय ध्वज शहीद भगत सिंह के भानजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड भूपेन्द्र सिंह सांभर पार्टी का झंडा फहराया । स्वागत समिति के चेयरमैन एवं पंजाबी ट्रिब्यून के पूर्व संपादक स्वराज बीर सिंह ने सभी प्रतिनिधियों, अतिथियों का क्रांतिकारी अभिनंदन एवं स्वागत किया। पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी ने आज भगत सिंह स्मारक पानीपत में यह जानकारी दी।
कामरेड सैनी ने बताया कि हरियाणा के पार्टी राज्य सम्मेलन में चुने गए प्रतिनिधि कामरेड दरियाव सिंह कश्यप राज्य सचिव,कामरेड  हरभजन सिंह संधु प्रदेश सहायक सचिव , तिलक राज विनायक , सह सचिव, सत्येन्द्र गिरि सह सचिव महाधिवेशन में शामिल हैं। 21 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय महाधिवेशन से पहले खुला अधिवेशन रैली में मोहाली पंजाब में पानीपत से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और हरियाणा राज्य से हजारों कार्यकर्ता खुला अधिवेशन रैली में झंडों व बैनरों  के साथ शामिल हुए थे । उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को मोहाली में सड़कों पर कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने  अनुशासित ढंग से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया जो नजारा देखने लायक था । राष्ट्रीय खुला अधिवेशन रैली को राष्ट्रीय सचिव कामरेड अमरजीत कौर व कामरेड डी राजा व राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया।
22 सितम्बर 2025  को राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन  पार्टी  महासचिव का. डी .राजा ने किया। उद्घाटन सत्र को वामपंथी दलों के राष्ट्रीय नेताओं कामरेड एम.ए. बेबी महासचिव सीपीएम , कामरेड  दीपांकर भट्टाचार्य महासचिव सीपीआई(एमएल), कामरेड जी.देवराजन फारवर्ड ब्लाक, कामरेड मनोज भट्टाचार्य आरएसपी,ने शुभकामना संदेश देते हुए संबोधित किया ।
 राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों से 800 से ज्यादा प्रतिनिधि देश की राजनीतिक,आर्थिक,सामाजिक,व पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर भावी संघर्ष की रणनीति बनायेंगे।देश मे वामपंथी,   जनवादी ,प्रगतिशील,धर्मनिरपेक्ष,दलों का मजबूत गठजोड़ की ओर बढ़ने का निर्णय लेंगे । 

Comments