Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री रघुनाथ धाम में देवी चित्रलेखा जी द्वारा संत सेवा का महत्त्व बताया गया.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज सैक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में एक सत्संग कार्यक्रम में देवी चित्रलेखा जी द्वारा संत सेवा का महत्त्व बताया गया जिसमें उन्होंने बताया कि संत सेवा करते हुए किस प्रकार प्रभु का पाया जा सकता है। सर्वप्रथम देवी चित्रलेखा का स्वागत दशहरा कमेटी सनौली रोड रजि. के सदस्यों प्रीतम गुलाटी अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, चिमन सेठी, द्वारा किया गया।

वेद बांगा ने मंच संचालन किया। देवी चित्रलेखा जी ने ‘‘हम तुम्हारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं हम तुम्हारे ही रहेंगे’’ भजन से शुरूआत करते हुए कहा कि हमने प्रभु को नहीं देखा लेकिन प्रभु को हर समय अपने नजदीक अनुभव करने वाले संतों का दर्शन भी बहुत कृपा से प्राप्त होता है। संतों की सेवा एक ऐसा मार्ग है जिस पर भक्त बहुत शीघ्र उन्नति करता है। संत सेवा के मन में उपस्थित सभी संशयों का निवारण हो जाता है और उसका भक्ति मार्ग बहुत सुगम हो जाता है। इस अवसर पर सूरज दुरेजा, किशन ाल लाल शर्मा, कैलाश नारंग, कैलाश लूथरा, विजय चौधरी, रविन्द्र शर्मा, दीनानाथ, हिमांशु बांगा, स्वप्निल जुनेजा, किशोर अरोड़ा, जयदयाल तनेजा, संजय मग्गू आदि उपस्थित थे।

Comments