Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 12, 2022 Tags: , , , , ,

12 जुलाई 2022, शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरिप्रकाश पुत्र उत्तम सिंह निवासी अयोध्या कुंज कॉलोनी धोलपुर राजस्थान के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने 10 जून को समालखा के नजदीक जीटी रोड पर नाकाबंदी कर अवैध देसी शराब से भरे केटर सहित आरोपी चालक प्रदीप पुत्र नरेंद्र निवासी लाखन माजरा रोहतक को गिरफ्तार किया था। केंटर से अवैध देशी शराब की 1178 पेटी बरामद हुई थी। बरामद शराब की करीब 10 लाख रुपए कीमत बताई गई थी। थाना समालखा में आरोपी प्रदीप के खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करी में शामिल आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया था कि हिसार के गांव बड़ छप्पर निवासी सुशील पुत्र सत्यवान ने करनाल एल वन से केंटर में शराब लोड करवा कर नमस्ते चौक पर केंटर उसको दिया था। अवैध शराब तस्करी के लिए गुरूग्राम लेकर जानी थी। सुशील कार में केंटर के आगे-आगे चल रहा था। इसकी ऐवज में सुशील से उसको 20 हजार रूपए मिलने थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी प्रदीप को रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सीआईए-टू पुलिस की टीम ने आरोपी सुशील के संभावित ठिकानों पर दंबिस देते हुए 20 जून को आरोपी को समालखा मंडी से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को माननीय न्यायालय से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ था की उक्त शराब करनाल में एल वन से मैनेजर हरिप्रकाश निवासी अयोध्या कुंज कॉलोनी धोलपुर राजस्थान ने केंटर में लोड करवाई थी। आरोपी सुशील अवैध शराब को गुरूग्राम में तस्करी के लिए लेकर जा रहा था।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी सुशील को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी हरि प्रकाश पुत्र उत्तम सिंह निवासी अयोध्या कुंज कॉलोनी धोलपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए-टू पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिस दे रही थी। पुलिस टीम को सोमवार सायँ आरोपी हरि प्रकाश के अनाज मंडी पानीपत के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ करने के बाद आरोपी हरि प्रकाश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments