Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 18, 2024 Tags: , , , , ,

-शौक के लिए 8 हजार रुपये में खरीदा था देसी पिस्तौल

BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने उझा मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जोगिंद्र उर्फ निक्का निवासी मुडलाना सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान उझा मोड़ पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक गांव उझा की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ किया तो उसने अपनी पहचान जोगिंद्र उर्फ निक्का पुत्र सतपाल निवासी मुडलाना सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्टल का लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल करीब 15 दिन पहले हरिद्वार में मिले एक अज्ञात युवक से 8 हजार रुपये में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल खरीदा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी जोगिंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ सोनीपत व करनाल में हत्या व जानलेवा हमला की वारदातों के 4 अभियोग है। आरोपी करीब 3 महीने पहले करनाल जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments