बड़े भाई की कैंची घोपकर हत्या करने वाले फरार आरोपी को थाना औद्योगिक सैक्टर 29 पुलिस ने गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT : 17 सितम्बर 2022, थाना औद्योगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने 15 सितम्बर को विकाश नगर में बड़े भाई की कैंची घोपकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार सायँ गिरफ्तार कर लिया है।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया आरोपी प्रिंस ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकरा। आरोपी से पूछताछ में खुलाशा हुआ कि उसको अपनी पत्नी व बड़े भाई के चरित्र पर शक था। जिसके चलते उसने वीरवार को दिन के समय घर में सो रहे बड़े भाई के पेट में कैंची घोपकर उसकी हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया हत्या में प्रयोग की कैंची गिरफ्तार आरोपी प्रिंस की निशानदेही पर अनांज मंडी से बरामद कर आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी प्रिंस को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में विकाश नगर निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया था की 15 सितम्बर को बाद दोपहर करीब 4 बजे उसका बड़ा बेटा कमरे में सो रहा था। पति उपर के कमरे में सो रहा था व छोटा बेटा प्रिंस अलग कमरे में बैठा था। प्रिंस अपनी पत्नी व बड़े भाई पर शक करता था। प्रिंस हाथ में कैची लेकर उनके कमरे में आया और गुस्से में कहा कि वह उसे (बड़े भाई) पत्नी से बात करने का मजा चखाता हूं, वह आज के बाद उसकी पत्नी से बात नही करेगा। इतना कहकर प्रिंस ने सो रहे बड़े भाई के पेट में कैंची घोप दी। वह घायल बड़े बेटे को संभालने में लग गई प्रिंस कैंची लेकर मौके से भाग गया। वह बेटे को सिविल अस्पताल में लेकर जा रहे थे रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थाना औद्योगिक सैक्टर 29 पुलिस ने मामले में कार्रवाही करते हुए शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर आरोपी प्रिंस के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments