Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने अनाज मंडी में धर्म काटा के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजय उर्फ कालू निवासी आदर्श नगर गोहाना हाल वधावाराम कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की अनाज मंडी में धर्मकाटा के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अजय उर्फ कालू पुत्र वेद प्रकाश निवासी आदर्श नगर गोहाना हाल वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक सितम्बर 2023 में मुखिजा कॉलोनी में गली नंबर 6 से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में भूपेंद्र पुत्र सोमनाथ निवासी मुखिजा कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। 

Comments