Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 920 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित आरोपी काबू .

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 मई  2022, 1 किलो 920 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित आरोपी काबू. एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास सैक्टर-29 कट पर नाकाबंदी कर एक आरोपी को 1 किलो 920 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र शिव कुमार निवासी बासोपट्टी मधुबनी बिहार के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब इंस्पैक्टर संदीप ने बताया गिरफ्तार आरोपी मुकेश से की गई प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ वह मादक पदार्थ को पानीपत में तस्करी करने के लिए दिल्ली शकूरपुर से 25 हजार रूपए में खरीकर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी मुकेश को आज माननीय न्यायायल में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया शनिवार साय एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली की मुकेश पुत्र शिव कुमार निवासी बासोपट्टी मधुबनी बिहार जो नशा तस्करी का अवैध काम करता है। मुकेश बैग लेकर जीटी रोड पर पानीपत से सिवाह की तरफ पैदल-पैदल जा रहा है, बैग में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास सैक्टर-29 कट पर पहुंच नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक हाथ में थैला पकड़े पानीपत की तरफ से पैदल-पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के बैग की तलाशी ली तो गांजा पत्ती मादक पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 1 किलो 920 ग्राम पाया गया।

Comments