Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 24, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 मई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार को पीओ स्टाफ पुलिस टीम ने चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भंडारी गांव निवासी नरेश के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि चेक बाउंस के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी नरेश को जुलाई 2023 में पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। पानीपत पुलिस की पीओ स्टाफ टीम ने शुक्रवार को आरोपी नरेश को काबू कर थाना शहर पुलिस के हवाले किया। शाना शहर पुलिस ने आरोपी नरेश को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments