अवैध रूप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार. 22 बोतल अवैध शराब व 3 बोतल बीयर बरामद.
BOL PANIPAT : 15 दिसम्बर 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने उग्राखेड़ी में नर्सरी के पास दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आजाद निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई। जिसके कब्जे 22 बोतल अवैध शराब व 3 बोतल बीयर बरामद हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खुर्दों व तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान उझा गेट के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की उग्राखेड़ी में मलिक नर्सरी के पास दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर दुकान से 10 बोतल, 12 अध्धे व 16 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा व 3 बोतल बीयर बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आजाद पुत्र महेंद्र निवासी उग्राखेड़ी के रूप में बताई।
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments