Monday, July 6, 2026
Newspaper and Magzine


एक्सीडेंट के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार को थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने रोड एक्सीडेंट के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बस्ती जिला के थोकवा गांव निवासी जगदंबा प्रसाद के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग में वर्ष 2014 में दर्ज एक्सीडेंट के एक मामले में आरोपी जगदंबा प्रसाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। आरोपी जगदंबा कुछ महीने बाद जेल से बेल पर बाहर आ गया था। बेल पर बाहर आने के बाद माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी राजीव को पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी जगदंबा प्रसाद को एमजेआर चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी जगदंबा प्रसाद को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments