Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार. 11 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर 2024, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने विकास नगर में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 11 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान रवि निवासी बाल पबाना करनाल के रूप में हुई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खुर्दो व तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान विकास नगर में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की गली नंबर 20 के पास कोने पर एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानकर मौके पर पहुंची और टीम में शामिल सिपाही मोहित को सिविल पाश्चात में 100 रूपये का नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। सिपाही संदीप की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को काबु कर मौके से 2 बोतल, 8 अध्धे व 20 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा व 100 रूपये बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रवि पुत्र सतपाल निवासी बाल पबाना करनाल के रूप में बताई।

सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments