Sunday, August 9, 2026
Newspaper and Magzine


बेटे की गला घोटकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी पिता व भाभी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 जून 2022, थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पुत्रवधू के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने के मामलें में नामजद दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पिता व भाभी से गहनता से पूछताछ करने बाद दोनो आरोपियों को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया वही वारदात में प्रयोग की चुन्नी बरामद करने के लिए आरोपी पिता को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया बुधवार 29 जून को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक को मारकर दाह संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाने की फिराक में है, जिसके गले पर चोट के निशान है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वही मृतक के बड़े भाई ने शिकायत देकर बताया की उसका छोटा भाई पंकज नशा करने का आदी था। रोजाना नशा करके पिता के साथ मारपीट करता था और उसकी पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर पिता और पत्नी ने साजिश के तहत 28 जून की रात चुन्नी से पंकज का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर पुलिस टीम ने शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी थी।

Comments