Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस का नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 5, 2026 Tags: , , , , ,

-कार सवार नशा तस्कर 6 लाख रुपये कीमत की 2 किलो 700 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार, उत्तराखंड से खरीद कर लाया था

BOL PANIPAT ,  05 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर नाकाबंदी कर कार सवार एक नशा तस्कर को काबू कर कार से 2 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत 6 लाख रूपए से ज्यादा बताई जा रही है। आरोपी नशा तस्कर की पहचान तहसील कैंप के विकास नगर निवासी रवि उर्फ भालू के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त चरस उत्तराखंड के ऋषिकेश से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ भालू के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शनिवार देर शाम को सीआईए थ्री पुलिस की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली टोल प्लाजा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि तहसील कैंप विकास नगर निवासी रवि उर्फ भालू मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। रवि उर्फ भालू दिल्ली नंबर की आई 20 कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर कैराना यूपी की ओर से पानीपत की तरफ आएगा। टीम ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात कैराना यूपी की और से एक सफेद रंग की आई 20 कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने इशारा कर कार को रूकवाकर ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ अनुभव पूनिया की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे कपड़े के थेले में प्लास्टिक पन्नी से भारी मात्रा में चरस (मादक पदार्थ) मिला। बरामद चरस का वजन करने पर 2 किलो 700 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रवि उर्फ भालू पुत्र सतपाल निवासी विकास नगर तहसील कैंप के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह बरामद चरस को शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। 

आरोपी रवि उर्फ भालू के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के दो मामले दर्ज है। आरोपी बीते जनवरी माह में जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments


Leave a Reply