लूट व चोर गिरोह के आरोपियों से चोरीशुदा सामान खरीदने वाले दो कबाड़ी सहित चार आरोपी गिरफ्तार.
आरोपियों से पानीपत, सोनीपत, हिसार, हांसी, भिवानी व जीन्द की 58 वारदातों का खुलासा
BOL PANIPAT : 12 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने बीते सोमवार को लूट व वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी साहिल पुत्र राजा निवासी डालमवाला जीन्द, अर्जुन पुत्र अमित निवासी महावीर कॉलोनी हिसार, रिंकू पुत्र बलमत निवासी सेरडा हिसार व भोलू पुत्र कुवर निवासी खरबला हिसार को चौटाला रोड पर कार व अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट की दो व चोरी की 17 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। लूट व चोरी की वारदातों बारें संबंधित थाना में अभियोग दर्ज है।
आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहा से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। रिमांड के दौरान चारों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सन्नी निवासी असंधपुर हाल आरकेपुरम कालोनी मुरथल व प्रदीप निवासी नांदनौर जीन्द हाल आरकेपुरम कालोनी मुरथल के साथ मिलकर उक्त वारदातों के अतिरिक्त पानीपत, सोनीपत, हिसार, हांसी, भिवानी व जीन्द वाहनों से व दुकानों से बैटरी चोरी करने की 39 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने चारों आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार को इनके साथी आरोपी सन्नी व प्रदीप को आरकेपुरम कालोनी मुरथल से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पानीपत की 36, सोनीपत की 13, हिसार की 4, जीन्द की 2, भिवानी की 2 व हांसी की 1 वारदात सहित कुल 56 चोरी की व 2 लूट की वारदातों खुलासा हुआ। वारदातों के संबंधित थाना में अभियोग दर्ज है. पूछताछ में आरोपियों ने चोरीशुदा सामान फेरी लगाने वाले कबाड़ी मुकर सिंह निवासी कपरेटा बरई एटा यूपी हाल बिचपड़ी पानीपत को बेचने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी मुकर सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने खरीदा चोरीशुदा सामान भैसवाल रोड मोड़ पर कबाड़ी जरीफ पुत्र रसीद निवासी भैसवाल मोड़ को बेचने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी जरीफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चोरीशुदा सामान खरीदने बारे स्वीकारा।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 1 बलेनो कार, 1 देसी पिस्टल, 2 जिंदा रौंद 2 तलवार व फैक्टरी से लूटे प्लास्टिक दाना से भरे 11 कट्टे बरामद कर सभी आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी पिछले करीब 2 साल से चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। शातिर आरोपी किराये पर गाड़ी लेकर फर्जी नंबर प्लेट लगा वारदातों को अंजाम देते थे।
आरोपियों से लूट की निम्न दो वारदातों का खुलासा हुआ था.
1. 29 दिसम्बर की देर शाम टीडीआई पुल पर बाइक सवार एक युवक से हथियार के बल पर 1.30लाख रूपये लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। लूट की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में राहुल पुत्र महेंद्र निवासी बाबरपुर मंडी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- करीब दो सप्ताह पहले रात के समय सेक्टर-25 में स्थित प्लास्टिक दाना बनाने की एक फैक्टरी में घूसकर हथियार के बल पर प्लाटिक दाना से भरे 14/15 बैग लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। लूट की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अनमोल पुत्र राकेश निवासी सेक्टर-12 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments