Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


गिफ्ट गैलरी शोरूम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। 4800 रुपये बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने जीटी रोड पर स्थित गिफ्ट गैलरी शोरूम में चोरी करने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरज निवासी विकास नगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को विकास नगर में रेलवे फाटक के नजदीक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कॉलोनी निवासी अपने एक दोस्त के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक विकास नगर में रेलवे फाटक के नजदीक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सूरज पुत्र राजू निवासी विकास नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने कॉलोनी निवासी अपने एक साथी आरोपी के साथ मिलकर 22 दिसम्बर 2023 की रात जीटी रोड पर मलिक होंडा के पास स्थित एक गिफ्ट गैलरी शोरूम में छत पर लगे सीढ़ीयों के दरवाज से अंदर घूसकर 70 हजार रूपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में पुलकित निवासी अंसल सुशांत सिटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना तहसील कैंप में पुलकित पुत्र राजेश निवासी अंसल सुशांत सिटी ने शिकायत देकर बताया था कि जीटी रोड पर मलिक होंडा एजेंसी के पास उसने सन साइन होम डेकोर के नाम से गिफ्ट गैलरी का शोरूम  किया हुआ है। 22 दिसम्बर की शाम वह शोरूम को बंद कर घर चला गया था। सुबह शोरूम खोला तो अंदर सीढ़ियों पर लगा दरवाजा टूटा मिला। गल्ला चेक किया तो 70 हजार रुपये नही मिले। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोरी की वारदात कैद मिली। दो अज्ञात युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है। शिकायत पर थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की नकदी दो हिस्सों में बांटकर अपने हिस्से में आई नकदी  में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे 4800 रुपये बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments