हत्या की कोशिश करने के जुर्म मे आरोपी को न्यायालय से गिरफ्तार किया गया
BOL PANIPAT : 22 अक्तूबर। थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बतलाया कि दिनांक 27 अगस्त 2026 को ओमकार पुत्र जुगल किशोर निवासी राजाखेड़ी पानीपत के साथ लड़ाई झगड़ा करने व जान से मारने की नियत का थाना किला में मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया था।

जिस संबंध में आज दिनांक 13 अक्तूबर को मुकदमा हजा में 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जो आज वारदात को अंजाम देने वाले 11 वे आरोपी सुहैल पुत्र हबीबु रहमान निवासी विद्यानन्द कालोनी पानीपत सुहैल को आज प्रोडक्शन वारंट पर माननीय न्यायालय मे आने पर आरोपी सुहैल को हत्या की कोशिश करने के जुर्म मे माननीय न्यायालय से गिरफ्तार किया गया आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश किया माननीय न्यायालय ने आरोपी सुहैल को बन्द सेफ्टी सैल मधुबन किया गया।

Comments