Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की साइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी. पुलिस ने किया गिरफ्तार. चोरीशुदा साइकिल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जनवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने संजय चौक के पास एक युवक को चोरी की साइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी चोरीशुदा साइकिल को बेचने की फिराक में घूम रहा था।

सीआईए टू प्रभारी इस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक साइकिल पर सवार होकर संजय चौक के पास घूम रहा है। साइकिल चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकास पुत्र पाले राम निवासी जुआ सोनीपत के रूप में बताई। साइकिल बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त साइकिल बीते शुक्रवार को ज्योति नगर कॉलोनी में घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा।
साइकिल चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में सुरेंद्र निवासी विर्क नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने साइकिल चोरी की उक्त वारदात को अंजात दिया। आरोपी मंगलवार को चोरीशुदा साइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी विकास के कब्जे से चोरीशुदा साइकिल बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments