खेत में उगाये अफीम के पौधों सहित आरोपी को किया काबू।
BOL PANIPAT : 14 मार्च 2022, पानीपत पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, खेत में उगाये अफीम के पौधों सहित आरोपी को किया काबू। फूल व डोडे लगे 128 अफीम के पौधे बरामद, बरामद अफीम के पौधो का वजन करने पर 15 किलो पाया गया।
एंटी नारकोटिक्स सैल इंजार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए समालखा के भापरा में एक युवक को अफीम की खेती करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दयानंद पुत्र मामचंद निवासी भापरा समालखा पानीपत के रूप में हुई। मौके से फूल व डोडे लगे 128 अफीम के पौधे बरामद किये। अफीम के पौधो को जड़ से उखाड़ कर वजन करने पर 15 किलो पाया गया। गिरफ्तार आरोपी दयानंद के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ उपरांत पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान समालखा के भापरा में सीनियर सकेंडरी स्कूल के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की दयानंद पुत्र मामचंद निवासी भापरा समालखा कोर्ट काम्पलेक्स के पीछे अपने खेत में अफीम के पौधे उगाए हुए है, जिन पर फूल व डोडे लगे हुए है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दी तो खेत में बने कोठड़े के बाहर एक युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान दयानंद पुत्र मामचंद निवासी भापरा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट को मामले बारे अवगत करवाकर मौके पर आने बारे आग्रह किया। डयूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने खेत में ट्यूबवेल के कोठड़े से उत्तर दिशा में जाकर देखा तो गैहू के खेत के पास बरसीम के साथ बनी क्यारी में अफीम के पौधे मिलें, जिस पर सफेद फूल व डोडे थे। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट से निर्देश मिलने पर टीम ने अफीम के पौधों को जड़ से उखाड़ कर कट्टे में डाल वजन किया तो 15 किलो पाया गया।

Comments