Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से 8 आरोपी गिरफ्तार. 163 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 मई 2024, लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत द्वारा सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने बुधवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर 8 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 163 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को सीआईए टू पुलिस की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान कच्चा काबड़ी रोड पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की हरि नगर में गली नंबर दो में एक युवक प्लाट की चार दिवारी की आड में छुपकर अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर उसके कब्जे से 52 अध्धे व 64 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबाबू निवासी हरि नगर के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सीआईए टू की दूसरी टीम ने सेक्टर 29 में सज्जन चौक के पास अवैध शराब बेच रहे आरोपी विनोद निवासी गेहुनी गया बिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 बोतल, 10 अध्धे व 15 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।
इसी प्रकार सीआईए टू की तीसरी टीम ने वधावाराम कॉलोनी में दुकान के बाहर अवैध शराब बेच रहे आरोपी लवली निवासी हरिसिंह कालोनी को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 15 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।
इसी प्रकार सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने उझा रोड पर सिंन्हा फैक्टरी के पास दुकान के बाहर अवैध शराब बेच रहे आरोपी अंकित निवासी उग्राखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 22 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।
इसी प्रकार थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने गांव उरलाना कला गांव में घेर में अवैध शराब बेच रहे आरोपी इश्वर निवासी उरलाना कला को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 4 बोतल व 8 अध्धे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।
इसी प्रकार थाना किला पुलिस की टीम ने वार्ड नंबर 12 में चौपाल के पास एक्टिवा खड़ी कर अवैध शराब बेच रहे आरोपी सुनील निवासी रानी महल को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 3 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा, 6 बोतल, 23 अध्धे व 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टेंग बरामद हुई।
इसी प्रकार थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने मोहित नगर में महाबीर धर्मकाटे के पास गली में बंद दुकान के बाहर अवैध शराब बेच रहे आरोपी मुकेश निवासी दिनानाथ कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 बोतल, 8 अध्धे, 24 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।
इसी प्रकार थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी पुलिस ने राज नगर में दुकान के बाहर अवैध शराब बेच रहे आरोपी सियाराम निवासी खांडा जीन्द हाल राज नगर को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 10 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments