लघु सचिवालय परिसर में पेड़ से लटका मिला शव
BOL PANIPAT : पानीपत लघु सचिवालय परिसर में स्थित शहीदी स्मारक वाले ग्राउंड में लगे एक पेड़ पर ईंटों से सीढ़ी नुमा ढांचा बना के एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह मृतक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।उसकी तलाशी लेने पर कोई शिनाख्ती कार्ड या ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। उसके हाथ पर सुनील लिखा हुआ है ।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और सिटी एसएचओ मौके पर पहुंचे। डीएसपी संदीप कुमार और सिटी एसएचओ की मौजूदगी में पुलिस कर्मचारियों ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Comments